{"_id":"681e4d3cf9590128ec0c9754","slug":"butchers-are-afraid-of-cows-under-bjp-government-dharampal-singh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-135615-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में गोवंश को देखकर डरते है कसाई : धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में गोवंश को देखकर डरते है कसाई : धर्मपाल सिंह
Sat, 10 May 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला मुख्यालय पहुंचे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में गोवंश को संरक्षित करने का काम किया गया है। प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर गोआश्रय स्थल बनने के साथ ही भरपूर चारा-पानी की व्यवस्था की गई है। कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में गोवंश, कसाई को देखकर डरते थे। वहीं भाजपा सरकार में गोवंश को देखकर कसाई डरते हैं।
शुक्रवार को जिले मेें गोशालाओं और गोवंशों के संरक्षण की समीक्षा करने आंवला से विधायक व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने दोपहर में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में प्रेसवार्ता की। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूरे देश में सर्वाधिक पशुधन उत्तर प्रदेश में हैं। इसमें 190.20 लाख गोवंश, 330.17 लाख महिषवंश, 9.85 लाख भेड़, 144.80 लाख बकरी हैं। सभी को सरकार संरक्षित कर रही है। उन्होनें कहा कि गोवंश को लेकर कोई पालता है तो उसे छह हजार रुपये प्रतिमाह देने का सरकारी प्राविधान है। प्रेसवार्ता में विधायक बाबूराम पासवान, विधायक विवेक वर्मा, भाजपा नेता गुरभागसिंह, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, एडीएम ऋतु पूनिया, सीडीओ केके सिंह मौजूद रहे।
चारागाह की जमीनों को कराएं कब्जा मुक्त
प्रेसवार्ता से पहले अफसरों के साथ समीक्षा बैठक मेंधर्मपाल ने कहा कि चारागाह की जमीनों को चिह्नित कर उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए। उन्होंने जिले के विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष को 100 और ब्लॉक प्रमुखों को 50 क्विंटल भूसा दान करने को कहा। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान व ईयर टैगिंग के संबंध में भी जानकारी ली। मंत्री ने सहभागिता योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभांवित करने के निर्देश दिए।