{"_id":"61b0fe17498d1231ef3b98c5","slug":"broken-slabs-of-drains-becme-deadly-pilibhit-news-bly4686321182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा ... शहर में 20 स्थानों पर टूटे पड़े हैं नाली और नालों के स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा ... शहर में 20 स्थानों पर टूटे पड़े हैं नाली और नालों के स्लैब
विज्ञापन
वार्ड नम्बर 18 के मो. शेखचांद में टूटी पुलिया। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बीस स्थानों पुलिया, नाली और नालों के स्लैब टूटे लंबे समय टूटे पड़े हैं। अगर लोग खुद सतर्क हो कर न चलें तो गिर कर चोट खा सकते हैं। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी और पालिका चेयरमैन को अवगत कराया लेकिन टूटे पड़े स्लैब नहीं बदले गए। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सवाल यह कि जनता कितना इंतजार करे।
शहर में 20 स्थान ऐसे हैं जहां पर स्लैब डाले जाने की जरूरत है। इस विषय में सभासदों ने बताया कि जेई और अधिशासी अधिकारी सुन तो लेते हैं लेकिन काम नहीं होते। जब जेई इंद्रजीत से पूछा गया कि ऐसा क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि जहां पर हादसों का खतरा है उनमें से चार-पांच स्थानों पर 15 दिन के भीतर काम कराया गया है लेकिन ठेकेदारों के पिछले भुगतान फंसे हुए हैं। इसलिए वे कहने के बाद भी काम नहीं करा रहे हैं। वहीं नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह कहना था कि 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप मिलने वाली धनराशि से काम कराए जा सकते हैं। इसके लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी के पास भेजा है। मंजूरी मिलते ही काम कराएंगे।
मैंने पालिका के अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन से कई बार कहा कि पुलिया की स्लैब ठीक कराएं लेकिन उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। बजट की कमी का रोना रोया गया। यह भी नहीं बताया गया कि कब तक पुलिया और नाले नालियों की टूटी स्लैब ठीक की जाएंगी।
विज्ञापन
- सुधारानी, सभासद, वार्ड संख्या 23
मेरे वार्ड में देशनगर और शिवनगर में पुलिया और नालों की कई स्लैब टूटी हैं। एक महीने पहले अनिल माथुर के घर निकट पुलिया की स्लैब टूटी। मैंने कई बार स्लैब डालने के लिए अवर अभियंता से कहा था लेकिन कुछ नहीं हुआ। आखिरकार एक जागरूक नागरिक अनिल माथुर ने अपने खर्चे पर स्लैब डलवाई ताकि कोई हादसा न होने पाए।
- राजेंद्र कुमार, सभासद, वार्ड संख्या 04
इन मोहल्लों में टूटे पड़े हैं स्लैब
मोहल्ला शेर मोहम्मद, एकतनगर कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, मोहल्ला मोहत्शिम खां, मोहल्ला शेख चांद में स्लैब टूटे हैं। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 6 दिसंबर को सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और ईओ के सामने टूटी पुलिया और स्लैब का मुद्दा उठाया था लेकिन कुछ अब तक हुआ नहीं।