फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bridge of rotten drain between Pilibhit and Puranpur ready, tracks laid

Pilibhit News: पीलीभीत व पूरनपुर के बीच सड़ा नाला का पुल तैयार, पटरियां पड़ी

Thu, 21 Dec 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 21 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bridge of rotten drain between Pilibhit and Puranpur ready, tracks laid
पीलीभीत माला रेलवे स्टेशन के बीच चल रहा कार्य । स्रोत -आरबीएनएल
पीलीभीत। मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब पीलीभीत तक संचालन के लिए काम काफी तेज कर दिया गया है। इस रेलखंड पर सड़ा नाले का पुल तैयार होने पर पटरी भी डाल दी गई है। वहीं, माला नदी पुल का भी काम पूरा होने को है। यहां पर एक पिलर बनना शेष है। शाहगढ़ से संडई तक भी पटरी डाल दी गई, जो जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत-माला स्टेशन के बीच काम शेष रह गया था। इसको लेकर वन विभाग की ओर से अनुमति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से काम को तेजी के साथ शुरू कराया गया था। पीलीभीत से कुछ दूरी पर सड़ा नाले का पुल बनाने का काम शुरू किया गया जो अब पूरा हो गया। पुल बनने के बाद पीलीभीत से माला रेलवे स्टेशन तक पटरी को भी डाल दिया गया है।
विज्ञापन

माला रेलवे स्टेशन से संडई हाल्ट के बीच माला नदी पुल का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। रेल विकास निगम के प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि माला नदी पुल पर एक पिलर पर काम शेष है। इसी सप्ताह पूरा करा दिया जाएगा। मौके पर सीनियर साइट इंजीनियर मधुर गोयल काम करवा रहे हैं। संडई हाल्ट से पटरीश्ड चुकी है। इसको जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही बिजली लाइन के लिए पोल लगाने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed