फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Boyfriend left his girlfriend after getting her aborted in Pilibhit

बेवफा प्रेमी: पहले किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात; प्रेमिका से बोला- मेरी बीवी है, तुमसे निकाह नहीं कर पाऊंगा

Mon, 04 Dec 2023 08:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 08:08 AM IST
सार

युवक ने शादी का झांसा युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो अपने घर ले गया और बताया कि वह शादीशुदा है। इसके बाद उसने युवती का गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन
Boyfriend left his girlfriend after getting her aborted in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती से गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर युवती का जबरन गर्भपात भी करा दिया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के अफरोज नाम के युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। काफी लंबे समय से दोनों एक दूसरे से बातचीत भी करने लगे। 30 सितंबर को रात लगभग 11 बजे उसके घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर लूटी आबरू: युवक ने अब दूसरी युवती से कर लिया निकाह, पीड़िता बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने अगले माह निकाह करने आश्वासन दिया। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। इसके बाद वह एक दिन घर पर आया और युवती को ले गया। जहां शाहीन नाम की महिला से मुलाकात कराई और बताया कि यह मेरी बीवी है। मैं तुमसे निकाह नहीं कर पाऊंगा। 

निजी अस्पताल में कराया गर्भपात 
महिला व युवक ने उसका शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। बाद में युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। एक दिसंबर को शाम लगभग सात बजे युवती का भाई शिकायत लेकर युवक के घर गया, तो अफरोज, शाहीन, इंतजार, मुन्ने और फईम ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

इसके बाद पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत जहानाबाद पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों लोगों पर युवती से दुष्कर्म करने समेत तमाम गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed