फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Border Road Scheme: Survey work on Nepal border 50 percent completed

बॉर्डर सड़क योजना : नेपाल सीमा पर सर्वे का काम 50 फीसदी पूरा

Sun, 07 Jan 2024 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Border Road Scheme: Survey work on Nepal border 50 percent completed
बार्डर पर चल रहा सर्वे । फाइल फोटो
पीलीभीत। जिले में इंडो-नेपाल सीमा पर बॉर्डर सड़क योजना के तहत संयुक्त सर्वे किया जा रहा है। यहां करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। अब तक आठ किलोमीटर का सर्वे पूरा कर लिया गया है। शेष काम अगले सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया सड़क योजना के तहत नेपाल सीमा पर सड़क का निर्माण कराया जाना है। सड़क बनने से नेपाल सीमा पर बसे गांवों के लोगोें को सुविधा मिलेगी। दूसरा मकसद सुरक्षा का भी है। सड़क बनने से सीमा पर गश्त करने में आसानी होगी। हालांकि सड़क निर्माण में पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पेच फंसा था। इसके निर्माण की जद में करीब 13 सौ पेड़ आ रहे थे।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की आपत्ति के बाद उच्च स्तरीय बैठक मेंं दोबारा सर्वे करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बॉर्डर एरिया सड़क योजना के अभियंता की मौजूदगी में सर्वे का काम शुरू किया गया। जिले में बॉर्डर पर करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए सर्वे होना है। अब तक आठ किलाेमीटर का सर्वे हो चुका है। सर्वे का काम बंदरबोझ से शुरू किया गया था। सर्वे के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इसके बाद जद में आने वाले पेड़ों को काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी बड़ा है सीमा का यह वन क्षेत्र
मौजदा समय में जहां पर सर्वे का काम किया जा रहा है, वह काफी बड़ा वन क्षेत्र है। यहां वन्यजीवों का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में सर्वे में लगी टीम को काम करने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी अधिकारी जल्द सर्वे पूरा होने का दावा कर रहे हैं।


करीब आठ किलोमीटर का सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। 15 किलोमीटर का सर्वे होना है। इसे इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। - संजीव कुमार जैन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण बॉर्डर सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed