फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bloody conflict between two parties over a minor dispute

Pilibhit News: मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two parties over a minor dispute
मृतक सतपाल फाइल फोटो - फोटो : samvad
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के कटकवारा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। संघर्ष में घायल 12 लोगों में एक युवक की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पक्ष की ओर से पांच नामजद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घटना बरखेडा क्षेत्र कटवारा गांव में शनिवार रात करीब सात बजे की है। गांव में मुकदमे की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के सत्यपाल (45) पुत्र लाखन, हरीशंकर, तोत्रपाल, पार्वती देवी, नन्ही देवी, आरती देवी, ममता देवी, लाखन लाल व सत्यपाल व दूसरे पक्ष के सूरज पाल, सुमन देवी, रेखा देवी, कशिश व विमला देवी घायल हो गए।
विज्ञापन

खूनी संघर्ष को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। जहां सत्यपाल व ममता देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख सत्यपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सत्यपाल की मौत हो गई। शव को गांव लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई तोत्रपाल की ओर से गांव के सूरजपाल, अमित, नन्हें लाल, रेखा देवी व रेखा के पति के खिलाफ पीटकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।


जांच में पशु से टकराने की बात भी आई सामने
बरखेड़ा के प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार रात कटकवारा गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। सत्यपाल अपने परिजनों को देखने बाइक से बरखेड़ा सीएचसी आ रहा था। गांव पतरसिया के पास छुट्टा पशु से टकराने से वह घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सत्यपाल के भाई तोत्रपाल ने पांच लोगों के खिलाफ पीटकर हत्या की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed