{"_id":"66b8b1b2484ff779310d3e8a","slug":"black-marketing-of-mdm-food-grains-caught-fir-logded-against-four-in-pilibhit-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एमडीएम के खाद्यान्न की काला बाजारी पकड़ी, ठेकेदारों समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एमडीएम के खाद्यान्न की काला बाजारी पकड़ी, ठेकेदारों समेत चार पर रिपोर्ट
Sun, 11 Aug 2024 06:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:12 PM IST
सार
ठेकेदारों ने एफसीआई गोदाम से मिडडे मील के खाद्यान्न का उठान किया। खाद्यान्न कोटेदार को पहुंचाना था। मगर परिवहन ठेकेदारों ने कालाबाजारी कर खाद्यान्न की 13 बोरी को नगर के एक धर्मकांटा पर उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में एफसीआई गोदाम से कोटेदार के यहां ले जाए जा रहे मिडडे मील के खाद्यान्न की 13 बोरी परिवहन ठेकेदार ने कालाबाजारी कर एक धर्मकांटा पर उतार दी। सूचना पर पहुंचीं पूर्ति निरीक्षक ने मिडडे मील की बोरी धर्मकांटा से बरामद कर लीं। ठेकेदार सहित चार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटना आठ अगस्त को नगर के एक धर्मकांटा की है। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्यान्न के ढुलाने ठेकेदार लखनऊ के गोमती नगर निवासी हिमांशु सिंह और अंकित सिंह ने एफसीआई गोदाम से मिडडे मील का खाद्यान्न उठान किया था। खाद्यान्न को गांव चांटफिरोजपुर के राशन कोटेदार को पहुंचाना था। मगर परिवहन ठेकेदारों ने कालाबाजारी कर खाद्यान्न की 13 बोरी को नगर के धर्मकांटा पर उतार दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पूर्ति निरीक्षक ने कालाबाजारी की गई 13 बोरी बरामद कर लीं। उन्होंने बताया कि डीएम ने कार्रवाई आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा की ओर से परिवहन ठेकेदार हिमांशु सिंह, अंकित सिंह, नगर की निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी राम नीरज उर्फ राहुल, धर्मकांटा पर काम करने वाले मोहल्ला साहूकारा निवासी मुन्नन खां के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन