{"_id":"6aa2f57cb8d1a457df0062b2","slug":"the-playing-field-is-bad-the-number-of-players-on-the-badminton-court-is-increased-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-168513-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेल मैदान खराब, बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेल मैदान खराब, बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों की बढ़ी संख्या
Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन कोर्ट में खेलते बैडमिंटन खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। लगातार बारिश के कारण शहर के गांधी स्टेडियम के खेल मैदान में अभ्यास प्रभावित हो रहा है। मैदान में नमी व जलभराव के चलते आउटडोर खेलों के खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में फिटनेस और स्टेमिना बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों ने बैडमिंटन कोर्ट का रुख करना शुरू कर दिया है, पिछले कुछ दिनों से कोर्ट में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है। तीन माह पहले जहां खिलाड़ियों की संख्या 20 से 25 थी। वहीं, अब यह खिलाड़ी 100 के करीब पहुंच चुके हैं।
गांधी स्टेडियम में बारिश के कारण फुटबॉल, क्रिकेट समेत अन्य आउटडोर खेलों के मैदान गीले पड़े हैं। मैदान में पानी और कीचड़ होने से खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना मुश्किल हो रहा है। कुछ दिन पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास बंद कर स्टेडियम आना भी कम कर दिया था। अब खिलाड़ी फिटनेस बनाए रखने के लिए इनडोर बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास कर रहे हैं।
बैडमिंटन कोर्ट में सुबह और शाम खिलाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां नियमित रूप से बैडमिंटन खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ ही अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी भी पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी कोर्ट पर बैडमिंटन खेलने के साथ शारीरिक गतिविधियां कर अपना स्टेमिना बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि बारिश के कारण मैदानों पर अभ्यास संभव नहीं है, ऐसे में इनडोर खेल फिलहाल बेहतर विकल्प है। बारिश थमने और मैदानों के सूखने के बाद आउटडोर खेलों का अभ्यास फिर से शुरू होने की उम्मीद है। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग ने बताया खेल मैदान इन दिनों गीले हैं। इसके चलते बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए पूरा प्रयास रहता है।