{"_id":"6aa2f59ab530c159e5074bb0","slug":"teenage-girl-commits-suicide-after-being-beaten-up-by-her-brother-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-168514-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाई की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाई की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम
Thu, 10 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाने को लेकर भाई-बहन के बीच हुए विवाद के बाद किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फंदा लगा लिया। परिजन को समय रहते जानकारी हो जाने पर उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
गजरौला थाना के एक गांव निवासी किशोरी का बृहस्पतिवार को स्कूल जाने को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया था। बताया गया कि स्कूल जाने को लेकर भाई ने उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह कमरे में पहुंचकर किशोरी को गंभीर हालत में देखा। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।