{"_id":"ac07828c7169be85f33c3554fee9e2e6","slug":"bjp-s-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 02 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू बुखार की रोकथाम न किए जाने से क्षुब्ध होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने
विज्ञापन
शुक्रवार को बारह पत्थर चौराहे पर जाम लगाकर स्वास्थ्य विभाग के विरोध में
प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को बारह पत्थर चौराहे पर जमा हुए और उन्होंने जाम लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डेंगू बुखार फैला हुआ है। कई लोगों की मौत हो चुकी हैं और तमाम लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इसकी कोई रोकथाम नहीं कर रहा है। आधा घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम और प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश गंगवार, अमित अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अनुज मित्तल, सुशील अग्रवाल, राहुल बाल्मीकि, रामनरेश अवस्थी, लक्ष्मी सक्सेना, अनीता भारती और रूपा मौर्या समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।