फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP divides hate, we love: Rahul

भाजपा नफरत बांटती है, हम प्यार: राहुल

Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP divides hate, we love: Rahul
भाजपा नफरत बांटती है, हम प्यार: राहुल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 अपनी किसान सभा के दौैरान यहां करीब पौने नौ बजे रात को पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर वार करने के साथ सपा और बसपा को प्रदेश का पैसा चुराने वाली पार्टी बताया। अपने सात मिनट के संक्षिप्त भाषण में राहुल ने कहा कि भाजपा से सिर्फ कांग्रेस ही लड़ सकती है। मंच से उन्होंने किसानों के कर्जमाफी से लेकर हर गरीब के होठों पर मुस्कान लाने के लिए लोगों से कांग्रेस को वोट देने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

मंडी समिति प्रांगण में रात के पौने नौ बजे तक हजारों की मौजूद भीड़ देख राहुल खासे गदगद दिखे और भाषण शुरू करने से पहले और खत्म करने से पहले भीड़ का अभिवादन करने से नहीं चूके। राहुल ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस ही लड़ सकती है। क्योकि उसकी विचारों की लड़ाई है। राहुल ने कहा कि भाजपा से उनकी लड़ाई के दो कारण हैं। पहला भाजपा जब सरकार बनाती है तो वह एक हिंदुस्तानी से दूसरे हिंदुस्तानी से लड़ाने का काम करती है। इसके अलावा भाजपा की सरकार जब बनती है तो वह 15 से 20 अमीरों की सरकार होती है। जबकि कांग्रेस लोगों में आपसी भाईचारा, अमन की सरकार बनाती है। गरीब, किसानों की सरकार होती है।
विज्ञापन

सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि संसद में मुलायम सिंह उनसे मात्र पांच फिट की दूरी पर बैठते हैं। जब भी कांग्रेस भाजपा को किसी मुद्दे पर घेरती है वह चुप बैठे रहते हैं। आगे कहा कि पिछले 27 सालों में बसपा और सपा ने प्रदेश की जनता का पैसा चुराया है। उनकी जांचें भी सीबीआई के पास है। मोदी के पास इन दोनों पार्टियों का रिमोट है। जिसमें दो बटन है। पहला बटन दबाते हैं तो सपा चुप हो जाती है दूसरा बटन दबाते हैं तो बसपा चुप होकर बैठ जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की बात की है। गरीब, किसानों को यह अपनी सरकार होने का एहसास कराया है। भाजपा इससे परेशान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम प्रदेश में सपा, बसपा और भाजपा को नहीं आने देंगे। इसके बाद देश की कुर्सी से भी भाजपा को हटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा नेता यह कहते हैं कि पिछले साठ सालों में कांग्रेस को कुछ नहीं दिया। भाजपा को इसके लिए झूठा और लफ्फाज बताया। कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर चांद पर पहुंचने तक का काम किया है। तंज कसा कि जो लोग चुनाव से पहले एक सिर के बदले दस सिर लाने और 56 इंच के सीने की बात कहते थे आज देश के हालात पर वही दुम दबाए बैठे हैं। सीना 24 इंच का हो गया है। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बनाने का काम किया है। देश की जनता को कांग्रेस पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, अलाउद्दीन ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed