{"_id":"66521f718defb6309c03a8ed","slug":"bike-riding-miscreants-looted-mobile-phone-from-truck-driver-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116867-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक ड्राइवर से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक ड्राइवर से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। ढाबे के बाहर लघुशंका कर रहे ट्रक ड्राइवर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। मामले की जानकारी डायल 112 को भी दी गई है।
जिला बरेली के थाना बहेड़ी के गांव बालपुर के रहने वाले राजपाल ने बताया कि 24 मई को रात आठ बजे वह ट्रक से चावल लेकर बरखेड़ा कस्बे में आया था। रात में ट्रक एक ढाबे पर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। इस दौरान गाजीपुर कुंडा मोड़ पर बाइक से आए तीन बदमाश मोबाइल छीनकर नवाबगंज की तरफ भाग गए।
उसने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। इसके बाद तहरीर थाना बरखेड़ा पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर अरविंद चौहान और सीओ विशाल चौधरी ने ऐसे किसी घटनाक्रम से इन्कार किया है। बता दें कि घटना हुई वहां पुलिस की पिकेट भी रहती है।