फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider father and daughter died in car collision woman seriously injured in Pilibhit

Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, महिला गंभीर घायल

Mon, 19 May 2025 11:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 11:17 AM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर घायल हो गई। तीनों शादी समारोह में जा रहे थे। 

विज्ञापन
Bike rider father and daughter died in car collision woman seriously injured in Pilibhit
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दंपती और पुत्री कार की चपेट में आकर घायल हो गए। सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


हादसा हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया कस्बे के जश्न शादी हॉल के पास रविवार रात करीब आठ बजे हुआ। क्षेत्र के गांव बड़ापुरा निवासी शमशेर खां (45) अपनी पत्नी नसीम बेगम (40) और पुत्री कशिश (18) के साथ बरेली के अरसिया बोझ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


सीएचसी पर नहीं थे चिकित्सक 
अमरिया कस्बे के निकट बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। इसके बाद तीनों को सीएचसी भेजा गया। बताया जाता है कि सीएचसी पर चिकित्सक न होने से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पिता-पुत्री को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया गया। हादसे के बाद कार का टायर फट गया। बावजूद इसके चालक कार लेकर करीब दो किलोमीटर तक भागा। इसके बाद आगे न बढ़ने पर वह कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed