फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhikiyu took up the issue of problems

भाकियू ने समस्याओं को लेकर दिया धरना

Mon, 10 Jul 2017 10:59 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 10 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
 भाकियू ने भू माफियाओं से कृषि भूमि मुक्त करवाकर किसानों को न दिलवाने के विरोध में तहसील कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगे शीघ्र पूरी न होने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष हरीओम गुप्ता के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि भू माफियाओं से भूमि से कब्जा छुड़वाने की मांग सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर एक जुलाई को तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। ज्ञापन में समस्याओं का समाधान नौ जुलाई तक न होने पर दस जुलाई को फिर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। आश्वासन के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर फिर धरना प्रदर्शन की जरूरत हुई है। उन्होंने कहा कि अब समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होगा तब उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में भू-माफियाओं के कब्जे से भूमि मुक्त करवाकर किसानों को कब्जा दिलवाने, लाडली योजना  में एक लाख रुपये लाभार्थियों को देने, बेरोजगारों को पांच हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने, बगैर शर्त के किसानों का ऋण मांफ कराने आदि की मांग की गई। धरना प्रदर्शन करने वालों में हरीओम गौंड, संजीव सरन सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed