{"_id":"68853281e8151afbbf0bbe64","slug":"beo-locked-the-schools-running-without-recognition-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-140487-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीईओ ने बिना मान्यता संचालित स्कूलों में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीईओ ने बिना मान्यता संचालित स्कूलों में जड़ा ताला
Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। खंड शिक्षाक्षिकारी बिलसंडा शिव शंकर मौर्य ने ईटगांव में बिना मान्यता संचालित दो स्कूलों में ताला लगवा दिया। बीईओ ने पूर्व में इन स्कूलों के संचालकों को नोटिस भी दिया था।
बीईओ बिलसंडा शिव शंकर मौर्य शनिवार को ईंटगांव में संचालित एमपी पब्लिक स्कूल और स्वामी विवेकानंद स्कूल पहुंचे। यह दोनों स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। बीईओ ने स्कूलों में ताला लगवा दिया। कुछ दिन पहले इन स्कूलों को नोटिस भी दिया गया था। इसमें कहा था कि विद्यालय बंद कर बच्चों का निकट के परिषदीय स्कूलों में दाखिला करा दिया जाए। मगर स्कूल संचालकों ने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। बीईओ ने दोनों स्कूल संचालकों को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में स्कूल संचालित होता पाया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद