फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BEO found instructor absent, issued notice

Pilibhit News: बीईओ को अनुपस्थिति मिलीं अनुदेशक, नोटिस किया जारी

Wed, 02 Oct 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
BEO found instructor absent, issued notice
पीलीभीत। मरौरी के खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों से सवाल कर उनके शैक्षिक स्तर की पड़ताल की । एक स्कूल में अनुदेशक के न मिलने पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बीईओ शिवशंकर मौर्य प्राइमरी स्कूल गौहर का निरीक्षण करने पहुंचे। लापरवाही पर यहां दोनों शिक्षामित्रों से नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि विद्यालय में समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करें। यहां मेन्यू के हिसाब से एमडीएम बनवाया जा रहा था। जूनियर हाई स्कूल न्यूरिया हुसैनपुर में भी सब कुछ ठीक-ठाक मिला। यहां अनुदेशक राखी शंखधार काफी लंबे समय से अनुपस्थित मिलीं ।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की अनुपस्थित अनुदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न आने पर संविदा समाप्त करने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कर दी की जाएगी। प्राथमिक स्कूल राजा कॉलोनी और जूनियर स्कूल राजा कॉलोनी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रहीं थीं। दोनों ही स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को देखा। डीबीटी के तहत भेजी गई धनराशि का सदुपयोग करने के निर्देश प्रधान अध्यापक को दिए गए। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए स्कूली बच्चों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed