फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Be careful while using social media, avoid making and watching reels

Pilibhit News: सोशल मीडिया के उपयोग में बरतें सावधानी, रील बनाने और देखने से बचें

Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Be careful while using social media, avoid making and watching reels
शहर के उपा​धि महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं व छात्र।संवाद
पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में सीओ सदर ने शुक्रवार को नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। साथ ही महिला अपराध की रोकथाम को लेकर भी जरूरी जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले उपाधि महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सदर विधि भूषण मौर्या ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी। कानून व्यवस्था बनाए रखने में समाज की भूमिका के साथ विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति उनकी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है। जन सुनवाई पुलिस की कार्रवाई का महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद रहता है। छात्राओं से कहा कि इस उम्र में बुद्धि की परिपक्वता कम होती है। इसका अराजक तत्व फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई उदाहरण देकर छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संकोच न करें। बल्कि परिजनों, शिक्षकों को बताएं। पुलिस को भी सूचना दें। हेल्पलाइन नंबरों का प्रयाेग करें। पुलिस शिकायतकर्ता के नाम को गोपनीय रखती है।


इंटरनेट अच्छा, पर संभलकर करें इस्तेमाल
सीओ सदर ने कहा कि वर्ष 2009 के बाद मोबाइल फोन के साथ इंटरनेट का प्रयोग बढ़ गया है। ऐसे में साइबर ठग भी सक्रिय हो गए। उन्होंने कहां कि सोशल साइट्स का इस्तेमाल करने में सतर्कता बरतें। अपना फोटो या वीडियो सोच समझकर ही पोस्ट करें स्टेटस से बचें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। रील बनाने और देखने दोनों से बचना जरूरी है। अपरिचित की वीडियो कॉल रिसीव न करें, पासवर्ड में जन्मतिथि बिल्कुल न दें। सोशल मीडिया से संबंधित शिकायतों को हेल्पलाइन नंबर 1930 के अलावा cybercrime.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही पासवर्ड बनाने से पहले ध्यान रखें कि वो यूनिक और कठिन हो। हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें। अगर कोई अकाउंट आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे डिलीट कर दें।

क्या न करें
- अपनी किसी भी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें।
- किसी भी असुरक्षित और फर्जी वेबसाइट पर जाने से बचें।
-ऑनलाइन अकाउंट्स को हमेशा लॉग आउट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में जमा न करें।
- निजी और बैंकिंग ब्योरा फोन या ई-मेल या एसएमएस से साझा न करें।
- अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed