{"_id":"6aa1b403a368245357082438","slug":"three-people-beaten-up-and-mobile-phone-smashed-after-an-altercation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-168420-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कहासुनी के बाद तीन लोगों को पीटा, मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कहासुनी के बाद तीन लोगों को पीटा, मोबाइल तोड़ा
Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा। कहासुनी के विवाद में पड़ोस के लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमुनिया गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की रात करीब नौ बजे उसकी पड़ोस के विनोद कुमार, रुपेश कुमार और रितेश कुमार व बवित कुमार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित, उसके भाई विपिन कुमार और मां सुनीता देवी के साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पीड़ित और उसके भाई व मां को चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।