{"_id":"1f11789b09f2ce56020aa9f6346e2d14","slug":"bdc-s-ward-96-fixed-election-unopposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के वार्ड 96 से निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के वार्ड 96 से निर्विरोध निर्वाचन तय
Pilibhit
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत और बीडीसी चुनाव के प्रथम चरण में हुए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। इसमें जिला पंचायत के सभी 156 नामांकन सही पाए गए हैं जबकि बीडीसी के लिए मरौरी के 483 में 11 और बरखेड़ा के 448 में से नौ निरस्त हो गए हैं। मरौरी ब्लाक के बीडीसी वार्ड संख्या 96 कंजा हरैया पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत 28 और 29 सितंबर को नामांकन कराए गए थे। इसमें जिला पंचायत के नौ वार्डों के लिए 156 नामांकन हुए थे जबकि बीडीसी के मरौरी ब्लाक से 105 पदों के लिए 483 और बरखेड़ा ब्लाक से 89 पदों के लिए 448 नामांकन जमा हुए थे। इन नामांकन पत्रों की दो दिन जांच हुई, जिसके परिणाम बृहस्पतिवार शाम घोषित किए गए। इसमें जिला पंचायत के सभी 156 नामांकन वैध पाए गए। वहीं बीडीसी के मरौरी ब्लाक के लिए हुए 483 नामांकन में से 11 निरस्त हो गए। अब यहां 105 पदों के लिए 472 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं इस ब्लाक के गांव कंजा हरैया से बीडीसी के वार्ड 96 से समेंद्र सरदार के नाम से एक मात्र नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। उधर बरखेड़ा ब्लाक में 89 पदों के लिए हुए 448 नामांकन पत्रों की जांच में नौ नामांकन पत्र निरस्त होने से 439 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
शनिवार को नाम वापसी और चिन्ह आवंटन
प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने से प्रत्याशियों की संख्या लगभग तय हो गई है। अब शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या कुछ कमी आ सकती है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजयकांत सैनी ने बताया नाम वापसी के बाद शनिवार को ही सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन