फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bar association election

Pilibhit News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के कुलविंदर अध्यक्ष और विवेक बने सचिव

Wed, 11 Jan 2023 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
bar association election
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में कुलविंदर सिंह सहोता अध्यक्ष और विवेक अवस्थी सचिव चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर कामरान बेग चुुने गए। साथी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को 229 मतदाताओं वाली सेंट्रल बार एसोसिएशन का सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। शाम को मतगणना हुई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जीएस मोहन यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुलविंदर सिंह सहोता, शिव शर्मा, अशोक वाजपेयी, घनश्याम दास कश्यप ने दावेदारी की थी। इसमें कुलविंदर सिंह 92 वोट लेकर पहले और अशोक वाजपेई 65 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सचिव पद पर विवेक अवस्थी, विमल कुमार सिंह, विकारुल हसन ने चुनाव लड़ा, इसमें विवेक अवस्थी 127 वोट लेकर चुनाव जीत गए, जबकि विमल कुमार को 91 वोट ही मिल सके। कोषाध्यक्ष पद पर कामरान बेग, राहुल शर्मा व अशोक भारती के बीच चुनाव हुआ। इसमें कामरान 87 वोट लेकर जीते। राहुल को 74 मत ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष पदों के लिए पहले ही पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पांच पदों पर सूरज पाल वर्मा, परविंदर सिंह, दिनेश वर्मा, निशांत सिंह और शरद त्रिवेदी शामिल हैं। सह सचिव प्रशासन के लिए जागीर सिंह यादव व सह सचिव प्रकाशन के लिए भूपेंद्र सिंह यादव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए रहीसुद्दीन व मनीष वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

चुनाव के दौरान कचहरी में पुलिस बल मौजूद रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी अग्निहोत्री, अताउर्रहमान, आकाश सक्सेना, भरत भूषण पांडेय, नुजहत खान, राजीव सक्सेना, नंद किशोर गौतम, सुरेश श्रीवास्तव, अमित मिश्रा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed