फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bapu and paid homage to Shastri

बापू और शास्त्री जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Fri, 02 Oct 2015 10:32 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 02 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bapu and paid homage to Shastri
जिले में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों व
विज्ञापन
स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। इस मौके वॉटर वर्क्स से रैली भी निकाली गई। स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट में डीएम मासूम अली सरवर ने ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। विकास भवन में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 11 बजे वॉटर वर्क्स से रैली निकाली गई जो गांधी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पूर्व डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।
शाम को गांधी प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।  इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर अशोक कॉलोनी और साहूकारा, चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर, स्प्रिंगडेल कॉलेज, बेनहर पब्लिक स्कूल, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उपाधि महाविद्यालय, सेंट एलॉयसियस, बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राम इंटर कॉलेज, गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल, गुरुनानक पब्लिक उच्चर माध्यमिक विद्यालय करनापुर, सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, नत्थादेवी स्मारक इंटर कॉलेज, लालबहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन, चौ. निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी, सेंट अली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, विकलांग कल्याण सेवा आश्रम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रोजी फ्लावर इंटर कॉलेज, पुष्प इंस्टीट्यूट, ज्ञान प्रशांत मैमोरियल बालिका इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज,हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज, नेहरू युवा केंद्र, संयुक्त चिकित्सालय में गांधी एवं शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी हुआ।
 उधर सपा, भाजपा, जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कार्यालयों पर भी गांधी व शास्त्री जयंती बनाई गई। रोटरी क्लब ने जिला कारागार फलवितरण किया। ललौरीखेड़ा ब्लाक में बीडीओ बाबूराम ने ध्वजारोहण किया।
पूरनपुर। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने, कोतवाली में सीओ राजेश्वर सिंह ने, सीएचसी में एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने, नगर पालिका में नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल भोपतपुर सकरिया, राज रेजीडेंसन स्कूल, जेसीज रिवर्डेल हायर सेकेंड्री स्कूल, सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर, मदरसा वारिस पाक, सनातन धर्म इंटर कालेज, पंचमदास इंटर कालेज, आर्य पाठशाला इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित सभी स्कूल कॉलेजों महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। नारी शक्ति क्लब ने गांव खमरिया पट्टी के प्राथमिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई।
शेरपुरकलां। मदरसा रजा-ए-इस्लाम, मदरसा जामेतुल कुरैश व मदरसा नूरिया रजविया में ध्वजारोहण हुआ।
अमरैयाकलां। क्षेत्र के खाता, धरमंगदपुर, महादिया, अमरैयाकलां के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। अमरैयाकलां में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
बीसलपुर। मुंसिफ कोर्ट में जज रामराज, तहसील कार्यालय में एसडीएम बीपी सिंह, कोतवाली में सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय पिपर गहना, राजकीय महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा, केकेएस विद्या मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अमरिया, नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र, कैम स्कालर्स स्कूल, शिशु विहार इंटर कॉलेज, श्रीमुकुट आदर्श बाल विद्या मंदिर, एसआरएम इंटर कॉलेज ने ध्वजारोहण किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहीद निधि ट्रस्ट कार्यालय परिसर में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई जिसके जूनियर वर्ग क्रमश: एकता, और अनुष्का एवं सीनियर वर्ग में प्रिया व अंकित प्रथम व द्वितीय रहे।
चुर्रासकतपुर। पुलिस चौकी में प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह यादव, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, पशुसेवा केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सहकारी समिति में ध्वजारोहण किया।
बरखेड़ा। थाना में एसओ सुरेश कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन जमील अहमद और ब्लाक में ब्लाक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार ने ध्वजारोहण किया। आरसी लाल मैमोरियल कांवेन्ट स्कूल ज्योरह कल्यानपुर, विद्युत उपकेन्द्र, प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, कस्तूरवा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, पशु चिकित्सालय, किसान सेवा सहकारी समिति, बाल विकास परियोजना, गांधी आश्रम पर गांधी जयंती मनाई गयी। इस मौके पर कस्बे में क्रास कंट्री रेस का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed