फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ban those doing farming on nobody's land: Divisional Commissioner

नोमेंस लैंड पर खेती करने वालों पर लगाएं रोक : मंडलायुक्त

Sat, 17 Feb 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Ban those doing farming on nobody's land: Divisional Commissioner
गांधी सभागार में बैठक लेती ​कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व मौजूद पुलिस महानिरीक्षक डॉ.राकेश सिंह। स्र
पीलीभीत। नेपाल सीमा पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में मंडलायुक्त ने सीमा पर नियमित रूप से गश्त करने, तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि नेपाल के सीडीओ के साथ बैठक कर सीमा की गतिविधियों पर चर्चा करें। एसएसबी को नोमेंस लैंड पर खेती करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबंधन एवं सीमा पर गैर कानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स की बैठक गांधी सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में बाॅर्डर एरिया से संबंधित पिलर की मरम्मत, संयुक्त पेट्रोलिंग, जाली मुद्रा, मानव और खाद तस्करी, वाहन चोरी के मामलों सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बाॅर्डर एरिया के क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर, कलीनगर व आईबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेपाल राष्ट्र के सीडीओ व पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर बैठक करें। आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाएं।
इसके अलावा उन्होंने बाॅर्डर एरिया के धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने और उनकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि बॉर्डर एरिया के ग्रामों में कैंप लगाएं। बैठक में बार्डर एरिया में पिलर के संबंध में जानकारी भी ली गई। एसएसबी कमाडेंट ने बताया कि बहुत से पिलर जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं, जिनकी मरम्मत की जरूरत है।

बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, डीएफओ टाइगर रिजर्व नवीन खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, एसएसबी कमाडेंट, उप जिलाधिकारी कलीनगर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, आबकारी अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, आईबी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed