{"_id":"6a70f3ab6c698fb4320f9b0f","slug":"attempted-rape-of-a-female-teacher-threat-of-an-acid-attack-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165757-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिक्षिका से दुष्कर्म की कोशिश, एसिड अटैक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिक्षिका से दुष्कर्म की कोशिश, एसिड अटैक की धमकी
विज्ञापन
बीसलपुर। निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई। साथ ही आरोपी ने उस पर एसिड अटैक की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वह बरेली जिले के एक गांव में स्थित निजी स्कूल में शिक्षिका है। आरोप लगाया कि आरोपी युवक उस पर काफी समय से गंदी नजर रखता है। वह पिछले काफी दिनों से उसका पीछा करता रहा है। वह जब घर से निकलती है तो वह युवक पथराव करता है। एक केन दिखाकर उस पर एसिड अटैक करने की धमकी देता है।
पीड़िता का आरोप है कि 12 जुलाई दोपहर एक बजे वह युवक उनके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके बच्चे यह देखकर चीखने चिल्लाने लगे। वह किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर बाहर निकलकर भागी। तभी वह धमकी देकर भाग गया। रिपोर्ट में आरोपी नन्हे को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस को जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद