फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to rape a woman, couple beaten up when they protested

Pilibhit News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर दंपती को पीटा

Sat, 11 Nov 2023 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman, couple beaten up when they protested
बीसलपुर। कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार देर शाम युवक ने एक घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद युवक ने घर वालों की मदद से पति-पत्नी को उनके ही घर में बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि वह शुक्रवार को देर शाम घर में अकेली थी। उसी समय गांव के ब्रजेश ने उनके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच विवाहिता का पति आ गया, तब युवक धमकी देता हुआ भाग गया। विवाहिता का पति जब आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपी और उनके घर वाले गाली गलौज करते हुए डंडा लेकर उसे मारने दौड़ पड़े।
विज्ञापन

विवाहिता का पति अपनी जान बचाकर अपने घर में घुस गया। पीछे से आरोपी भी आ गए। इसके बाद उन लोगों ने पति-पत्नी को उनके घर मेें ही बंधक बनाकर पीटा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। हमलावर पति-पत्नी को घर में बंद कर चले गए। हमलावरों के जाने के बाद पति-पत्नी किसी तरह बाहर निकले। उन्होंने कोतवाली में आकर मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर ब्रजेश, देंवेंद्र, अवनीश और नन्हेंलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed