{"_id":"66007b869cf045fc6b085744","slug":"attempt-to-rape-a-girl-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113897-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। घरेलू सामान खरीदने गई 10 साल की बालिका से ईंट भट्ठा परिसर में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर-शराबे पर राहगीरों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास की है। बालिका के पिता ने बताया कि घटना के समय उसकी 10 साल की पुत्री समीप के गांव के बाजार में घरेलू सामान खरीदने गई थी। रास्ते में एक युवक ने उसे दबोच लिया और समीप के ईंट भट्ठा परिसर में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।
पुत्री के शोर-शराबा करने पर राहगीर एकत्र हो गए। तब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बालिका के पिता ने रविवार को सीओ से मिलकर घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसओ सेहरामऊ उत्त्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।