फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to murder friend by taking him to the forest, two arrested

दोस्त को जंगल ले जाकर किया हत्या का प्रयास, दो गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:18 AM IST
सार

75 हजार रुपये के लालच में भुता के रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की हत्या की कोशिश की।कुछ समय पहले एवन के पिता परमेश्वरी दयाल की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Attempt to murder friend by taking him to the forest, two arrested

विस्तार

पीलीभीत। 75 हजार रुपये के लालच में भुता के रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की हत्या की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दियोरिया कलां क्षेत्र के जमुनिया महुआ गांव के रहने वाल डेविड ने भाई एवन कुमार (18) के 12 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 13 सितंबर को एवन कुमार को दियोरिया टाइगर रिजर्व की पसगंवा बीट के जंगल से बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि एवन बरेली के भुता थानाक्षेत्र के रहने वाले दीपक शर्मा के साथ हरियाणा में मजदूरी करता था। कुछ समय पहले एवन के पिता परमेश्वरी दयाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके बीमे के 75 हजार रुपये एवन के खाते में आए थे। एक दिन दीपक ने मोबाइल में ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड देख लिया। उसे पता था कि एवन के खाते में 75 हजार रुपये हैं। हालांकि इसके बाद दूसरे दिन एवन ने खाते से तीस हजार रुपये निकालकर अपनी मां को दे दिए थे। अब खाते में महज 45 हजार रुपये ही बचे थे लेकिन दीपक को पता था कि खाते में 75 हजार रुपये हैं। 12 सितंबर को दीपक ने एवन को फोन करके घूमने चलने की बात कही। दीपक अपने साथी विपिन के साथ एवन को नहर पर मिला और घूमने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। जंगल में सिद्ध बाबा मंदिर के पास दीपक और विपिन ने बैठकर शराब पी। इसके बाद एवन को कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पिला दी। नशा होने पर उसके सिर में डंडा मारकर बेहोश कर दिया। दोनों उसे मरा समझ कर जंगल से भाग आए। इधर होश में आने पर एवन ने किसी युवक से फोन लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने एवन को बरामद कर लिया और थाना भुता के गांव अठाना निवासी दीपक शर्मा और विपिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed