फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   At full survey of crop damages

कम नुकसान हुई फसलों का भी सर्वे पूरा

Sun, 05 Apr 2015 11:43 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 05 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
At full survey of crop damages
बारिश और ओलावृष्टि से अभी तक 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वालों को ही मुआवजा मिला था। दूसरे चरण में 50 प्रतिशत से कम नुकसान वालों को भी मुआवजा मिलने की बात शासन ने कहा था। इसके तहत प्रशासन ने 25 से 50 प्रतिशत तक नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी है। इस रिपोर्ट के अनुसार जिले में बारिश और ओलावृष्टि से 3465 हेक्टेअर भूमि में खड़ी गेहूं की फसल में 25 से 50 प्रतिशत से कम नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व हुई ओलावृष्टि और उसके बाद हुई अतिवृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल चौपट हो गई थी। प्रशासन ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी, जिसमें 4288 हेक्टेअर में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान दर्शाया गया था। इस नुकसान की भरपाई के लिए शासन से 2.19 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में ऐसे किसान छूट गए जिनका नुकसान 50 प्रतिशत से कम था।
विज्ञापन


इस पर शासन ने उन खेतों का भी सर्वे कराने के निर्देश दिए, जिनमें खड़ी गेहूं की फसल 25 प्रतिशत से अधिक व 50 प्रतिशत से कम क्षति हुई थी। एक सप्ताह में प्रशासन ने तीनों तहसीलों से सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी। इस रिपोर्ट के अनुसार जिले में 3464.99 हेक्टेअर क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल में 25 से 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इसमें 2543.36 हेक्टेअर क्षेत्रफल लघु सीमांत किसानों (पांच एकड़ से कम जोत वाले) और 921.38 हेक्टेअर सीमांत किसानों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मुआवजा मिलेगा यह तय नहीं
फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेअर की दर से मुआवजा दिए जाने का नियम है। प्रशासन ने इसी आधार पर 4288 हेक्टेअर के लिए 3.63 करोड़ की मांग की थी लेकिन 50 प्रतिशत से कम नुकसान पर कितना मुआवजा मिलेगा इसका कोई मानक अभी तय नहीं है और न जिला प्रशासन को इस बाबत कोई गाइड लाइन मिली है।

00
50 प्रतिशत से अधिक नुकसान की रिपोर्ट पर जो धनराशि प्राप्त हुई थी उसे किसानों में वितरित करा दी गई। अब 50 प्रतिशत से कम नुकसान का आंकलन पूरा कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शासन से जब और जितना मुआवजा मिलेगा उसी के अनुसार वितरण कराया जाएगा।
- ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed