फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam outpost police is not taking action, victim is roaming around

Pilibhit News: असम चौकी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित काट रहा चक्कर

Fri, 23 Feb 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Assam outpost police is not taking action, victim is roaming around
वन रक्षक के दोस्तों ने पुलिसकर्मी बनकर की थी कर्मचारी के बेटे की पिटाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सामाजिक वानिकी की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले वनरक्षक ने घर में चोरी होने के बाद सहकर्मी के पुत्र की पिटाई कर दी थी। मारपीट में वनरक्षक के दोस्त भी शामिल रहे थे। वनरक्षक व साथियों पर कार्रवाई के लिए पीड़ित असम चौकी व सुनगढ़ी थाने के चक्कर काट रहा है। सुनवाई न होने पर युवक ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की सामाजिक वानिकी के कर्मचारी शेरसिंह के पुत्र अरविंद पाल सिंह ने बताया कि उसके पिता वन विभाग में है। वह उनके साथ ही आवासीय कॉलोनी में रहता है। पास में ही वन रक्षक गौरव रहता है। 14 फरवरी को चोरों ने वन रक्षक के घर से चार लाख रुपये की नकदी चुरा ली थी। जिसे पुलिस ने बरामद भी कर लिया।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि वन रक्षक ने चोरी का आरोप उस पर लगाया और 15 फरवरी की शाम अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आकर गाली-गलौज की। वनरक्षक के साथियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे कमरे में उठा ले गए और पिटाई की। युवक का आरोप है कि वनरक्षक की शिकायत लेकर वह बार चौकी व सुनगढ़ी पुलिस के पास जा चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed