फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As soon as the gate of the canal was opened, the repair work was washed away in the water

Pilibhit News: रजवाहे का फाटक खोलते ही पानी में बह गया मरम्मत कार्य

Tue, 24 Jun 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
As soon as the gate of the canal was opened, the repair work was washed away in the water
गेट खोलने के बाद नहर में भरा पानी। संवाद
कलीनगर। माधोटांडा रजवाहा में रिसाव के बाद कटा साइफन पुल के आगे का भाग मरम्मत के बीच सोमवार रात दोबारा बह गया। अज्ञात व्यक्ति के रजवाहे का गेट खोलने से नहर में पहुंचे पानी से ऐसा हुआ। जानकारी पर सिंचाई कर्मियों में हड़कंप मच गया। दोबारा मिट्टी डलवाने के साथ अन्य कार्य शुरू कराए गए। मंगलवार शाम अधिशासी अभियंता ने भी मरम्मत कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हरदोई ब्रांच की सहायक माधोटांडा रजवाहा में रिसाव हो गया था। इससे साइफन पुल के आगे का भाग कट गया था। सिंचाई विभाग के अफसरों और कर्मचारियोंं ने नहर को बंद कराकर मरम्मत कार्य शुरू किए थे।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर सैकड़ों ट्राॅली मिट्टी डाली गई। जेसीबी से डाली गई मिट्टी को दुरुस्त करने के साथ डौला बनाने का कार्य किया गया। सोमवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने नहर के फाटक को उठा दिया। इससे हरदोई ब्रांच नहर का पानी रजवाहा में तेजी से जाने लगा। कटे स्थान के पास पानी का प्रवाह पहुंचते ही डाली गई मिट्टी खारजा नहर में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी लगते ही सिंचाई विभाग के अफसरों ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅलियों से रेत और मिट्टी मंगवाकर दोबारा मरम्मत कार्य शुरू कराया। मंगलवार को दिन भर कार्य चलता रहा। कटे स्थान का पटान करने के साथ खारजा नहर के कटे डौले को भी सही कराया गया। इधर मंगलवार शाम अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने कार्य की हकीकत को परखा। जरूरी निर्देश भी दिए।
--
कई ट्राॅली-मिट्टी बही, लाखों के नुकसान का अनुमान

रजवाहा का गेट खोलने के बाद पानी आने से मरम्मत कार्य बहने से खासकर मिट्टी पटान का कार्य प्रभावित हुआ। बताया जाता है कि सोमवार को दिन भर में सैकड़ों ट्राॅली मिट्टी का पटान कराया गया। देर रात नहर में पानी आने से काफी दायरे की मिट्टी खारजा नहर में बह गई। लाखों रुपये लागत की मिट्टी बहने का अनुमान है, लेकिन लापरवाही को छिपाने के लिए विभाग ने जानकारी लगते ही सुबह तड़के मिट्टी का पटान करा दिया। जिला मुख्यालय के अफसरों के पहुंचने से पूर्व ही मिट्टी का पटान कर लापरवाही को छिपा लिया गया।
--

जागे अफसर, फाटक की निगरानी शुरू
इस समय जरूरत के हिसाब से हरदोई ब्रांच नहर में पानी चल रहा है। वहीं रजवाहा नहर कटने के बाद पानी तो बंद कर दिया गया, लेकिन नहर के गेट पर किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई। सोमवार रात अज्ञात व्यक्ति के गेट खोलने से नहर में पानी जाते ही मरम्मत कार्य बह गया। लापरवाही के बाद अफसरों ने सबक लिया। रजवाहा गेट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी शुरू कराई गई है।
--

मरम्मत कार्य में खेल करने की भी चर्चा
रजवाहा नहर के साइफन पुल के आगे का भाग कटने के बाद कलीनगर और पूरनपुर के करीब 100 गांवों के किसानों के सामने फसलों की सिंचाई के लिए पानी का संकट शुरू हो गया। इसको लेकर जन प्रतिनिधियों ने भी दखल दिया। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर से तेज गति से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। चर्चा है कि कटे स्थान पर डाली जा रही सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राॅली मिट्टी को साइफन के निकट खारजा नहर के डौलों से ही खोदकर खेल किया जा रहा है।


--
रजवाहा के कटे स्थान पर तेजी से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अभियंताओं की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। गेट खुलने से पानी आने से मरम्मत कार्य बह जाने की जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी की जाएगी।
- पीके गौतम, अधिशासी अभियंता, शारदा सागर खंड

गेट खोलने के बाद नहर में भरा पानी। संवाद

गेट खोलने के बाद नहर में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed