फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aryaraj and Purnima won the 100 meter race

Pilibhit News: 100 मीटर दौड़ में आर्यराज और पूर्णिमा ने मारी बाजी

Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Aryaraj and Purnima won the 100 meter race
शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी ।संवाद - फोटो : योगेंद्र यादव
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में मंगलवार को जूनियर बालक और बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आर्यराज सिंह और बालिका वर्ग से पूर्णिमा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर हुई प्रतियोगिता का क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह व क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष हरिओम चौधरी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में आर्यराज सिंह प्रथम, मोहित सैनी दूसरे व प्रतीक्ष मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग सौ मीटर में दौड़ में पूर्णिमा पहले, छाया दूसरे व जया तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर बालक वर्ग में आर्यराज पहले, मोहित दूसरे व ताजिम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग में पूर्णिमा पहले, पायल दूसरे और पायल सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर बालक वर्ग में प्रशांत पहले, कामरान दूसरे व सौम्य पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में श्रद्धा पहले, कशिश दूसरे व निशा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में अर्पित प्रथम, ताजिम द्वितीय व आकाश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में अर्पित पहले, ताजिम दूसरे व जतिन तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर बालिका वर्ग में पूर्णिमा पहले, आकृति दूसरे व पायल तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में आलोक पहले, प्रत्यक्ष दूसरे व मोहित तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में पायल पहले, जया यादव दूसरे व लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहे।

ऊंची कूद बालिका वर्ग में लक्ष्मी पहले, पूजा दूसरे व मेधा तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में आकाश पहले, आलोक दूसरे स्थान पर रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर विजेता खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में 700, 600 व 500 रुपये प्रेषित किए जाएंगे। इस मौके पर फुटबाॅल कोच अविनाश, वेटलिफ्टिंग कोच महेश कुमार, हॉकी कोच प्रगति, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed