फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   aprajita

शिक्षा के साथ खुद के अधिकार जानकर बनें अपराजिता

Thu, 28 Nov 2019 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
aprajita
क​िंेक​ि
बिलसंडा। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलजे में महिला सशक्तीकरण पर एक जागरूकता संगोष्ठी हुई। छात्राओं को संबोधित करते हुए कालेज के प्रबंधक शिवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि छात्राएं शिक्षित होने साथ अपने अधिकारों को जानें और अपराजिता बनें। इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता हुई और छात्र-छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव कुशवाहा ने कहा कि छात्राएं सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते हुए निडर होकर आगे बढ़ें। कहा कि आज आत्मविश्वास के साथ बेटियां अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं को सामाजिक बुराईयों से लड़ने व नारी महिला सशक्तीकरण की शपथ भी दिलाई गई। टीचर एकता और रेखा देवी ने कहा कि आजकल की बेटियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही और लड़कों पूरी छूट मिल रही जो कि गलत है इस पर छात्राओं को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। शिक्षक सिमरन कौर ने नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित नारी कई परिवारों की देखरेख करती है जो कि सिर्फ शिक्षा द्वारा ही संभव है। इस बाबत उन्होंने कई सफल महिलाओं के उदाहरण दिए।
विज्ञापन

इस दौरान महिला सशक्तीकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। जिसके निर्णायक मंडल में शिवेन्द्र सिंह राजीव मौर्या और सोनिया दीक्षित द्वारा सुमनप्रीत कौर को प्रथम स्थान, नैंसी कुशवाह को द्वितीय और अर्शदीप को तृतीय स्थान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो मुहिम चलाई जा रही वह बहुत ही सराहनीय है जिसका हम सभी स्वागत करते है।
सुमनप्रीत कौर
इस जमाने में महिलाओं को खुद पैरों पर खड़ा होना बहुत जरूरी है। इससे महिलाओं को मजबूती मिलती है।
नैन्सी कुशवाह
सही मायने में यह कार्यक्रम महिलाओं की जागरूकता के लिए था। बहुत कुछ सीखा को मिला है। इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।
अर्शदीप कौर
अभियान बहुत अच्छा है। सबसे अच्छी बात है कि इसमें महिलाओं का जागरूक किया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से महिलाओं में जागरूकता आ रही है।
अनुष्का सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed