फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Applications for the UP Board 2027 private examination open until August 5.

Pilibhit News: यूपी बोर्ड 2027 की व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन पांच अगस्त तक

Tue, 04 Aug 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Applications for the UP Board 2027 private examination open until August 5.
21 से 31 अगस्त तक अभिलेखों की होगी जांच
विज्ञापन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज हो गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, अग्रसारण केंद्रों के प्रधानाचार्य 5 अगस्त तक अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क प्राप्त करेंगे। 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कराया जाएगा, जबकि 16 अगस्त की मध्यरात्रि तक शुल्क विवरण एवं शैक्षिक अभिलेख परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद 16 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकेगा और 20 अगस्त की मध्यरात्रि तक विवरण ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन अपलोड किए गए अभ्यर्थियों के विवरण की जांच 21 से 31 अगस्त तक होगी। यदि किसी अभ्यर्थी के विवरण में त्रुटि मिलती है तो उसका संशोधन 1 से 10 सितंबर तक किया जा सकेगा। नए अभ्यर्थियों के आवेदन इस अवधि में स्वीकार नहीं किए जाएंगे, केवल संशोधन की अनुमति होगी। अंत में अग्रसारण केंद्रों को 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली एवं आवश्यक अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed