{"_id":"cc22aa960c6cc928e15363e9eb8f5065","slug":"any-state-model-not-approved-shicshamitr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी राज्य का मॉडल मंजूर नहीं: शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी राज्य का मॉडल मंजूर नहीं: शिक्षामित्र
Pilibhit
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में आंदोलनरत समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने काली पट्टी बांध स्कूलों में शिक्षण कार्य किया और बाद में बीआरसी पर पहुंचकर सभा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को भी मरौरी व ललौरीखेड़ा के शिक्षक व शिक्षामित्र बीआरसी पर पहुंचे। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने बताया कि 20 सितंबर को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में होगी। इसके बाद ही अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। कहा कि यदि किसी समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र का उत्पीड़न हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि हमें किसी भी राज्य का मॉडल मंजूर नहीं है। समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मुन्नेअली, बृजेश, तीर्थदेव, त्रिलोकीनाथ, नरोत्तम सिंह, कांताप्रसाद, देशराज, अजयपाल, अखिलेश कुमार, रामनरेश पांडे, गीतादेवी, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर। आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने शनिवार को भी बीआरसी कार्यालय परिसर मेें धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में दिलनवाज खान, दिनेश यादव, अनिल चौहान, सुरेश राठौर आदि ने एकजुट रहने का आहवान किया। अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने आंदोलनरत शिक्षामित्रों को समर्थन दिया। उधर, धरना प्रदर्शन में शामिल शिक्षामित्र सुमन भारती अचानक बेहोश हो गई। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। इधर सभासद संघ की हुई बैठक में समायोजन बहाली के लिए केंद्र व राज्य सरकार से कोर्ट में पैरवी करने की मांग की। इस मौके पर सदस्य तौफीक कादरी, नादिररजा बरकाती, शादाब अली, राना परवीन, फारुक कुरैशी, मुकेश गुप्ता, ऋषिपाल वर्मा, आदित्य मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने शुक्रवार शाम नगर में कैंडल जुलूस निकाला। शनिवार को विद्यालयों में पढ़ाने के बाद बीआरसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना देने वालों में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री शैलेंद्र गंगवार, जगदीश गंगवार, सर्वेश गंगवार, गीता, वंदना, सरिता, योगेश, सुमनलता, मायादेवी, सोनी, विमलेश, सपना शामिल रहे।