फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anuj won the 100 and 200 meter races.

Pilibhit News: 100 और 200 मीटर दौड़ में अनुज ने मारी बाजी

Wed, 15 Oct 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anuj won the 100 and 200 meter races.
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल टाह पोटा में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें 100 व 200 मीटर दौड़ में बिलगवां विद्यालय के अनुज ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में हिम्मतनगर और मरौरी न्याय पंचायत के विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बिलगवा के अनुज ने प्रथम और ललपुरिया के केशव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में हिम्मतनगर के अनिकेत प्रथम और पोटा खुर्द के गौरव द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में बिलगवा के अनुज ने पुनः प्रथम स्थान हासिल किया जबकि हिम्मतनगर के रंजीत द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में टाह की झलक प्रथम और पोटा खुर्द की संध्या द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में टाह की झलक ने दोबारा पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनाक्षी द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में बिलगवा की वंदना ने प्रथम और जोनापुरी की ज्योति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालक वर्ग में बिलगवा के विकास प्रथम और टाह के लक्ष्मीकांत द्वितीय रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में टाह की सोनम प्रथम और पोटा खुर्द की लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और बाधा दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल अनुदेशक आदित्य गंगवार, राजीव कुमार, भारत सिंह, नमिता गंगवार, अंजू सिंह, शालिनी राजपूत, खेल प्रभारी अजय कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed