फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anuj, Anshika, Pawan, Pushpa and Amanjeet won

Pilibhit News: अनुज, अंशिका, पवन, पुष्पा और अमनजीत ने मारी बाजी

Wed, 07 Feb 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Anuj, Anshika, Pawan, Pushpa and Amanjeet won
पूरनपुर। गणतिज्ञ रमानुज की याद में संकुल स्तर पर गणित प्रतियोगिता करार्ई गई। संकुल स्तर पर पहला स्थान पाने वाले प्रतिभागी विद्यार्थी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की गणित प्रतियोगिता में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल के एक छात्र-छात्रा को शामिल किया गया। जमुनिया संकुल में प्राथमिक स्तर में कंपोजिट स्कूल खासपुर के छात्र अनुज और इसी स्कूल की छात्रा अंशिका ने बाजी मारी। जूनियर स्तर में उच्च प्राथमिक स्कूल मैनाकोट के छात्र पवन कुमार, छात्रा पुष्पा देवी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

भगवंतापुर संकुल में प्राथमिक स्तर में अर्जुनपुर की छात्रा अमनजीत कौर पहले स्थान पर रही। जूनियर स्तर में उच्च प्राथमिक स्कूल भगवंतापुर के छात्र अमित कुमार, उच्च प्राथमिक स्कूल टांडा छत्रपति की कक्षा की छात्रा अनामिका ने पहला स्थान पाया। रघुनाथपुर संकुल रघुनाथपर में प्राथमिक स्तर में मुझा खुर्द के मोहम्मद रजा, प्राथमिक स्कूल पूरनपुर नंबर एक की छात्रा वंशिका गुप्ता, जूनियर स्तर में कंपोजिट स्कूल रुद्रपुर के छात्र दिव्यांश, उच्च प्राथमिक स्कूल पूरनपुर की छात्रा सोफिया बी पहले स्थान पर रही। नोडल शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार, शिक्षक श्रीकृष्ण, राजेश गंगवार, केके रावत, निधि दिवाकर, प्रारूल गंगवार, ऋषि सक्सेना, बृजेश शक्ला, सुमनलता, शेखर दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed