{"_id":"6a70f31c02e06c5fc60e7bd0","slug":"an-evening-of-melodies-adorned-with-songs-by-rafi-kishore-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-165713-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रफी-किशोर के गीतों से सजी सुरों की शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रफी-किशोर के गीतों से सजी सुरों की शाम
विज्ञापन
सिटी सिंगर्स क्लब की ओर से आयोजित संगीत संध्या में गाना गाती युवती। स्रोत संगठन
पीलीभीत। सिटी सिंगर्स क्लब की ओर से आयोजित संगीत संध्या में महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गूंज से सराबोर रहा। वहीं, सुपरस्टार सिंगर्स शो में शानदार प्रस्तुति देने पर हिना सक्सेना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृपा दीक्षित ने सरस्वती वंदना से किया। वर्षा सक्सेना ने मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के व्यक्तित्व एवं संगीत यात्रा पर प्रकाश डाला। इसके बाद रंजीत सहमी, संदीप सिंह, संदीप खंडेलवाल, मंजू सिंह, बाल कलाकार स्तुत्य मिश्रा (बांसुरी वादन), वर्षा सक्सेना, डॉ. देवेंद्र कन्हैया, कृपा दीक्षित, डॉ. प्रदीप सक्सेना, अनीता चौधरी, डॉ. एस.के. मित्रा, डॉ. नेहा शर्मा, संजीव सक्सेना, दिव्या मित्रा आदि ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन अनिल अरोरा ने किया। सुपरस्टार सिंगर्स शो में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने पर हिना सक्सेना को सम्मानित किया गया। अंत में सभी कलाकारों को स्मृति उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में एडीजे अशोकांति दास, डॉ. परविंदर सिंह सहमी, एसपीएस संधू, अमृतलाल, डॉ. डीके गंगवार, आशुतोष सिंह, कविता सिंह सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। संवाद