फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allow lover to live with you, otherwise send him to jail

प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दो, नहीं तो जेल भेज दो

Mon, 07 Dec 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Allow lover to live with you, otherwise send him to jail
बीसलपुर। दंपती के बीच संबंध बेहतर बनाने के लिए बुलाई गई पंचायत में पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए जब महिला साथ आए प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। कोतवाल से कह दिया कि अगर प्रेमी के साथ रहने की इजाजत नहीं दे सकते हैं, तो उसे जेल भेज दें। मगर वापस पति के पास नहीं जाएगी। महिला की जिद देखकर पुलिस ने दंपती को न्यायालय जाकर विवाद निपटाने का सुझाव दे दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2015 में थाना माधौटांडा क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण से हुई थी। कुछ दिन बाद ही दंपती में झगड़ा हो गया। दोनों परिवार वालों ने सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। महिला ने दो दिन पूर्व पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। महिला अपने प्रेमी को भी साथ लेकर पहुंची। पुलिस ने सुलह कराने का प्रयास किया तो विवाहिता ने प्रेमी के साथ रहने की बात कह दी। पति के घर जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया तो बोली- अगर प्रेमी के साथ रहने की इजाजत नहीं दे सकते हैं तो उसे जेल भेज दिया जाए। करीब एक घंटे तक पंचायत चली, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि दंपती को विवाद के निपटारे के लिए कोर्ट की शरण लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed