फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Alleging bias in quota selection process, villagers reached Collectorate

Pilibhit News: कोटा चयन प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप, कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Alleging bias in quota selection process, villagers reached Collectorate
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र के गांव नांद में कोटा चयन को लेकर हुए मतदान में पक्षपात का आरोप लगाते हुए ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां सभी ने नारेबाजी की और इसके बाद डीएम को पत्र देकर चयन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

नांद गांव में रिक्त चल रहे कोटे की दुकान को लेकर डीएम के निर्देश पर दो फरवरी को पंचायत भवन में वोटिंग कराई थी। आरोप है कि एक पक्ष के लोग पंचायतघर में घुस गए थे और दूसरे पक्ष के लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया। इस तरीके के हुए पक्षपात को लेकर सोमवार को गांव के महिला-पुरुष कलक्ट्रेट आ धमके।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद डीएम के दिए ज्ञापन में कहा गया कि वोटिंग प्रक्रिया में 70 लोगों को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। इससे सभी लोगों के वोट नहीं पड़ सके थे। कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान रंजीत सिंह, ऋषिपाल, ओमकार, गंगा देवी, वीरपाल, रामदीन, राजकुमार, बीना देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed