फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegations of negligence in the operation

Pilibhit News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 10 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in the operation
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागध्यक्ष डॉ. जगदंबा शरण पर बरेली के एक निजी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन कर केस बिगाड़ने का आरोप है। इस संबंध में कमिश्नर ने जांच एडी हेल्थ को सौंपी है, जांच के दौरान सर्जरी विभागध्यक्ष के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के बाजपुर के रहने वाले अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं शोषित वर्ग उत्थान समिति के केंद्रीय महामंत्री डोरीलाल सागर ने बरेली मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 8 जुलाई 2025 को अमरपाल पुत्र नंदनलाल गौतम निवासी ग्राम पटेरी, किच्छा का ऑपरेशन बरेली के एक निजी अस्पताल में सर्जन डॉ. जगदंबा शरण ने किया।
विज्ञापन

ऑपरेशन में लापरवाही के चलते मरीज मौत की कगार पर गया। तब उसको रेफर कर दिया गया। शिकायत पर मंडलायुक्त ने एडी हेल्थ को जांच के निर्देश दिए। वहीं जांच के बीच एडी हेल्थ को दिए बयान में डॉ. जगदंबा शरण ने मरीज का ऑपरेशन करना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले सर्जरी विभागध्यक्ष डॉ. जगदंबा शरण का कहना है कि उनके करीबी चिकित्सक ने उनसे एक ऑपरेशन के लिए रात में मदद मांगी थी, उनके द्वारा इसके लिए कोई शुल्क भी मरीज से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed