फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegation of extortion in updating Aadhar card of SACHHAS, submitted memorandum

Pilibhit News: सछास का आधार कार्ड अपडेट करने में वसूली का आरोप, ज्ञापन सौंपा

Sun, 28 Jul 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Allegation of extortion in updating Aadhar card of SACHHAS, submitted memorandum
पूरनपुर। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने आधार कार्ड अपडेट में आधार कार्ड सेंटरों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में जांच कराकर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने, आधार कार्ड सेंटरों को नियमित रूप से शाम तक खुलवाने की मांग की गई।
विज्ञापन



समाजवादी छात्रसभा के जिला महासचिव नाबिर अली मंसूरी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे सछास कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि स्कूल, कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। राशनकार्डों को भी अपडेट कराया जा रहा है। ऐसे में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि कई सेंटरों पर आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर लोगों से सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक वसूली की जा रही है। रिश्वत नहीं देने पर लोगों को टरका दिया जाता है। ज्ञापन में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने, आधार कार्ड सेंटरों को शाम चार बजे तक खुलवाने की मांग की गई। इस मौके पर उदित यादव, आरिश अजहरी, बंटू खां, मोहम्मद फुरकान, इमरान, अतर रजा, युनुस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed