फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   aligation to MLA

विधायक निधि के दुरुपयोग को लेकर की डीएम से शिकायत

Mon, 28 Dec 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
aligation to MLA
पीलीभीत। विधायक निधि के दुरुपयोग को लेकर एक शिकायत डीएम को पत्र भेजकर की गई है। इसमें पूरनपुर विधायक और उनके पुत्र पर कई संगीन आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाए हैं। हालांकि विधायक ने इसे सिरे से नकार दिया है। वहीं अफसर भी शिकायत से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव भैंसापुर निवासी हरीबाबू पासवान ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि विधायक पूरनपुर द्वारा अपनी निधि के दो करोड़ रुपये पूरनपुर ब्लॉक को स्थानांतरित करा दिए थे। इससे कराए गए कामों में ई-टेंडरिंग प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई। तीन फर्मों को यह काम दे दिया गया था। दो साल पहले कई काम इसमें आवंटित किए गए थे। आरोप लगाया कि अधिकांश काम तो अब भी पूरा नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के अधिकारियों से साठगांठ करके बिना काम पूरा किए भुगतान करा दिया गया। यह भी आरोप लगाया कि मैनुअल टेंडर कराकर चहेतों को ही काम दिलाया गया था। इस पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने लगाए गए आरोपों को सिरे से निराधार बताया। उनका कहना था कि विधायक निधि से काम कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जाते हैं। इसमें किसी तरह का उनका हस्तक्षेप नहीं। क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। राजनीति में विरोध रहता है, इसी के तहत झूठी शिकायत करते आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed