फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Alert in Naujalha, Naldenga on rising water level of Sharda river

Pilibhit News: शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नौजल्हा, नलडेंगा में अलर्ट

Sun, 30 Jul 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 30 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Alert in Naujalha, Naldenga on rising water level of Sharda river
कलीनगर। पहाड़ों पर लगातार बारिश होने से शनिवार को बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी शारदा नदी में पास किया गया। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं से टकराने लगा है। बाढ़ खंड की ओर से नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

नोमैंस लैंड क्षेत्र में धीमी गति से कटान फिर शुरू हुआ है। शारदा नदी में पानी पास होने की जानकारी के बाद शनिवार सुबह ही बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय किया गया। कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी की चौड़ाई अधिक होने से स्थिति सामान रही। हालांकि नोमैंस लैंड क्षेत्र में नदी ने धीमी गति से दोबारा कटान शुरू किया है। सहायक अभियंता ध्रुव नारायण शुक्ला ने बताया कि विभागीय टीमें नदी की स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed