फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agricultural

एसडीएम के आश्वासन पर माने कर्मचारी, शुरू हुई चीनी मिल

Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
agricultural
पूरनपुर। चार महीने से वेतन और मानदेय का भुगतान न होने से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे चीनी मिल कर्मचारी एसडीएम के आश्वासन पर मान गए। एसडीएम ने 28 दिसंबर तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।कर्मचारियों के काम पर लौटने से बृहस्पतिवार रात चीनी मिल चालू कर दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि तय समय में भुगतान न होने पर आंदोलन दोबारा किया जाएगा।
विज्ञापन

बकाया मानदेय और वेतन भुगतान न होने व अन्य समस्याओं को लेकर चीनी मिल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह कार्य बहिष्कार कर चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से चीनी मिल सुबह ही बंद हो गई थी। बृहस्पतिवार अपराह्न एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने चीनी मिल पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से वार्ता की। मगर चीनी मिल के जीएम और सीए के बाहर होने से वार्ता सफल नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे चीनी मिल जीएम और सीए के लौटने पर एसडीएम ने दोबारा कर्मचारियों से वार्ता की। मगर चीनी मिल अफसरों ने बकाया मानदेय और वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस आश्वासन देने से इनकार कर दिया। इस पर वार्ता विफल हो गई थी। बाद में दोबारा एसडीएम ने चीनी मिल अफसरों के साथ जाकर कर्मचारियों से बात की। एसडीएम ने 28 जनवरी तक वेतन और मानदेय का भुगतान कराने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए रोज चीनी मिल आने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारी मान गए। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से लौटने पर चीनी मिल को चालू किया गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed