{"_id":"64c9548246b5e4d5fe066a64","slug":"after-the-arrest-of-an-accused-the-kanwariyas-ended-their-sit-in-after-nine-hours-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2016-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक आरोपी की गिरफ्तारी होने पर नौ घंटे बाद खत्म किया कांवड़ियों ने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक आरोपी की गिरफ्तारी होने पर नौ घंटे बाद खत्म किया कांवड़ियों ने धरना
Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। नामजद आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी होने के बाद कांवड़ियों ने नौ घंटे बाद बरेली रोड पर लगा जाम खोला। गोला से जलाभिषेक कर जत्थे के साथ लौट रहे दो कांवड़ियों की रास्ता देने के विवाद पर बाइक सवार लोगों ने पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने सोमवार शाम करीब चार बजे बरेली रोड पर घुरी पट्टी मोड़ पर जाम लगा था।
दियोरिया कोतवाली के गांव नौगवां नबीनगर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में गांव से 60 कांवड़ियों का जत्था सोमवार को गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक कर पैदल लौट रहा था। रास्ते मेंं गांव से कुछ दूर पहले ही घुरी पट्टी मोड़ पर साइड देने के विवाद में दो बाइकों पर सवार पांच लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बाइक सवारों ने प्रमोद और उनके साथी मुकेश की पिटाई कर दी।
इस घटना के विरोध में कांवड़िये वहीं पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में दियोरिया कोतवाली के गांव पिपरिया संजरपुर निवासी रामखिलावन, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, थाना बिलसंडा के गांव घुरीपट्टी निवासी जितेंद्र यादव को नामजद किया गया। एक आरोपी को अज्ञात बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार रात लगभग एक बजे आरोपी गांव घुरी पट्टी निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर कांवड़ियों ने धरना समाप्त कर जाम खोल दिया। धरना खत्म होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।