{"_id":"666b4bb336bdcce4a10146e4","slug":"after-june-30-bs-four-buses-will-not-be-able-to-go-to-kaushambi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117837-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 30 जून के बाद अब कौशांबी भी नहीं जा सकेंगी बीएस फोर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 30 जून के बाद अब कौशांबी भी नहीं जा सकेंगी बीएस फोर बसें
विज्ञापन
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
पीलीभीत। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब बीएस फोर के बसों के संचालन पर भी वहां भी रोक लगा दी गई है। अब महज बीएस छह बसों का संचालन ही दिल्ली मार्ग पर हो सकेगा। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
स्थानीय डिपो से करीब 112 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर सवारियां अधिक होने के कारण डिपो से करीब 40-45 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें से बीएस फोर बसें भी शामिल हैं। दिल्ली में प्रवेश पर पहले से ही रोक लगा दी गई थी।
इसके चलते बीएस फोर की बसों का संचालन कौशांबी डिपो तक ही किया जा रहा था। अब कौशांबी डिपो पर भी एक फ्लैक्स लगा दिया गया है। इसमें 30 जून के बाद बीएस फोर की बसों को यहां लाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि परिवहन निगम के स्थानीय डिपों के पास मौजूदा समय में करीब 35 बीएस सिक्स मॉडल की बसें है। अब इन बसों का संचालन ही दिल्ली मार्ग पर किया जाएगा। इससे इस मार्ग के यात्रियों को परेशानी बढ़ जाएगी।
लोगों को बसों के लिए भटकना भी पड़ सकता है, हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बीएस सिक्स मॉडल की बसों को लगातार डिपो पर भेजा जा रहा है। तीन बसों को लाने के लिए स्थानीय डिपो से चालकों को भेजा गया है। यह बसें भी आज यहां पर पहुंच जाएंगी।
एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला जानकारी में आ रहा है। हालांकि विभाग के पास अभी ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।