फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocates' strike ends, will work from Tuesday

Pilibhit News: अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, मंगलवार से करेंगे काम

Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike ends, will work from Tuesday
पीलीभीत। हापुड़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में चल रही जिले के वकीलों की हड़ताल शनिवार को 32वें दिन समाप्त हो गई। इसकी घोषणा बार एसोसिएशन की बैठक में गई। तीन अक्तूबर से मुख्यालय के अधिवक्ता कामकाज शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

हापुड़ में 29 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। अगले दिन से ही प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर आंदोलन की कार्रवाई हुई थी। 30 अगस्त से लगातार जिले के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर थे। इस कारण न्यायालय में कामकाज नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को हापुड़ के अधिवक्ताओं और पुलिस के मध्य हुई वार्ता के बाद हापुड़ के अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी। शनिवार को यहां जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने बैठक कर तय किया कि हापुड़ के अधिवक्ताओं के आंदोलन खत्म कर देने पर अब जनपद के अधिवक्ता भी मंगलवार तीन अक्तूबर से अदालतों में कामकाज करेंगे। बैठक में महासचिव आनंद मिश्रा, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सहोता, महासचिव विवेक अवस्थी, सिविल बार के अध्यक्ष विवेक पांडे, महासचिव मोहन गिरि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed