{"_id":"5979eaa34f1c1bd9588b49d1","slug":"advocates-protested-against-kotwali-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधिवक्ता के भाई को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला
अधिवक्ता सुदेश सिंह के भाई उमेश को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने इससे गुस्साकर नगर में कोतवाली पुलिस के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुरानी कचहरी के सामने बरेली रोड पर चक्का जामकर दिया। एएसपी रोहित मिश्रा से आश्वासन मिलने पर जाम खुलवाया जा सका।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता गुरुवार सुबह तहसील परिसर में इकट्ठा हुए। यहां अग्रिम रणनीति बनाने के बाद कोतवाली पुलिस के विरोध में जुलूस निकाला। प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए पुरानी कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं ने बरेली रोड पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम जेवी चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं से बातचीत की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन उनको सौंपा। इस पर एसडीएम ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मुकुल मिश्रा से फोन पर एएसपी रोहित मिश्रा की बात कराई। जिसमें एएसपी ने दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर जाम खुलवाया जा सका। इस दौरान राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश शुक्ला, रवि मोहन सक्सेना, स्वदेश सिंह, वसीम सिद्दीकी, सुरेश मिश्रा, सुबोध मिश्रा, अशफाक, नरेंद्र सिंह, राजगोपाल, राजेंद्र सक्सेना, नरेंद्र प्रताप सिंह, रामआसरे लाल, अख्तर परवेज, श्याम मौर्य, सूर्यप्रकाश कटिहा आदि मौजूद रहे। इस दौरान कुछ राहगीरों ने जाम तोड़कर निकलने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ताओं के आक्रोश के चलते काफी कहासुनी हुई। जिसको मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत कराया।