{"_id":"5d729f5f8ebc3e015105ac79","slug":"advocate-pilibhit-news-bly3750935162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलमबंद हड़ताल पर रहे वकील, जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलमबंद हड़ताल पर रहे वकील, जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मोटर वाहन दुघर्टना ट्रिब्यूनल दोबारा कचहरी परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को वकील कलमबंद हड़ताल पर रहे और कचहरी में जुलूस निकाला। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामऔतार रस्तोगी, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शर्मा एवं सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी की अगुवाई में वकीलों ने मोटर वाहन दुर्घटना ट्रिब्यूनल पुन: कलक्ट्रेट या जिला जजी में लाने की मांग को लेकर कचहरी में जुलूस निकाला। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संयुक्त बार एसोसिएशन के सचिव साबिर हुसैन अंसारी ने बताया कि अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल के कारण शुक्रवार को अदालतों में न्यायिक कार्य पूर्णतया ठप रहा। वकीलों की हड़ताल होने से वादकारी तारीख लेकर लौट गए।