फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adverse entries issued to three BDOs and two ADO (Panchayats) for negligence.

Pilibhit News: लापरवाही मिलने पर तीन बीडीओ सहित दो एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

Wed, 05 Aug 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Adverse entries issued to three BDOs and two ADO (Panchayats) for negligence.
आईजीआरसी पर हुई शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

पीलीभीत। लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने तीन ब्लॉकों की बीडीओ सहित दो एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। इसके साथ ही चार ब्लॉकों के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर उनका स्पष्टीकरण मांगा है।
आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो सके, इसको लेकर शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय स्तर से भी समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। इसके बाद आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों का विभागीय स्तर से निस्तारण करने में लापरवाही बरती जा रही है। कई मामलों में झूठी आख्या लगाई जा रही है। इससे शिकायतकर्ता बार-बार शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ की ओर 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी विभागीय अफसरों की ओर से इसमें लापरवाही की गई। इसके चलते सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी बीसलपुर, मरौरी और बरखेड़ा व एडीओ पंचायत बीसलपुर, अमरिया को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। वहीं, खंड विकास अधिकारी ललौरीखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा और पूरनपुर को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराते हुए शिकायतों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए है। साथ ही एडीओ पंचायत ललौरीखेड़ा, मरौरी, पूरनपुर, बिलसंडा व बरखेड़ा को शिकायतों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि लापरवाही मिलने पर तीन बीडीओ सहित दो एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। साथ ही कुछ लोगों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed