फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Additional Director of Medicine gave instructions to raid ultrasound centers

Pilibhit News: अपर निदेशक चिकित्सा ने दिए अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी के निर्देश

Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Additional Director of Medicine gave instructions to raid ultrasound centers
पूरनपुर। शिकायतकर्ता ने नगर में अवैध संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों, लैब, अस्पतालों की शिकायत पर की गई कार्रवाई पर असंतोष जताया है। अपर निदेशक चिकित्सा ने इसे गंभीरता से लेकर सीएमओ को पत्र भेजकर नोडल का स्पष्टीकरण तलब करने और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी रवि यादव ने पिछले दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर नगर में अवैध अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और लैब संचालित होने की शिकायत की थी। इस पर नगर में छापेमारी कर बगैर रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित मिले थे। इन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को बंद करा दिया गया था। बंद कराए गए अल्ट्रासाउंड सेंटर फिर खुलवा दिए गए। इस पर शिकायतकर्ता ने शिकायत के फीडबैक में असंतुष्टि जाहिर की। इससे शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। अपर निदेशक ने इसे गंभीरता से लेकर सीएमओ को पत्र भेजा है। नोडल अफसर का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही शिकायतकर्ता से संपर्क कर दोबारा अल्ट्रासाउंड सेंटरों, अस्पतालों, लैब पर छापेमारी कराकर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। ताकि शिकायत का निस्तारण किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed